Showing posts with label blog. Show all posts
Showing posts with label blog. Show all posts

Sunday, January 26, 2020

सर्दियों में आयरन की कमी पूरी करेंगी ये 5 चीज़ें

सर्दियों में आयरन की कमी पूरी करेंगी ये 5 चीज़ें

5 Best iron rich food in Hindi – बदलते मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है खासतौर पर सर्दियों के मौसम में। सर्दियों में अगर सेहत का ख्याल नहीं रखा गया तो आप गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इन बीमारियों से बचने का सिर्फ एक ही तरीका है, वो है आयरन। स्वस्थ रहने के लिए हमें जितनी ज़रुरत कैल्सियम और विटामिन की होती है उतनी ही ज़रुरत आयरन की भी होती है। अगर आयरन की मात्रा शरीर में सही बनी रहे तो आप गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। तो आईये जानते हैं आयरन की कमी पूरी करने के लिए क्या-क्या खाएं।

5 best iron rich food | आयरन से भरपूर खाने की चीज़ें 

चुकंदर (Beetroot)
  • लाल रंग का दिखने वाला चुकंदर हमारी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है।
  • यह शरीर में खून बढ़ाने से लेकर शरीर के विषैलें तत्व भी खत्म करता है।
  • इसके अलावा यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार है।
  • चुकंदर की पत्तियों को खाने से भी आयरन की कमी दूर होती है।
  • रोज़ाना चुकंदर के जूस में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से शरीर में कभी आयरन की कमी नहीं होती।
आंवला और जामुन (gooseberry or Java Plum)
  • आवलें और जामुन को आयरन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है।
  • इन दोनों के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है।
  • इसके अलावा यह सर्दियों में फ्लू,इन्फेक्शन और छोटी मोटी बीमारियों से भी बचाता है।
केला (Banana)
  • केले में प्रोटीन, आयरन और कई तरह के गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में सहायक होते हैं।
  • शहद और आंवले के रस के साथ केले का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है।
  • इसके अलावा केला स्टैमिना बढ़ाने के काम भी आता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है जो शरीर को ना केवल ऊर्जा देता है बल्कि दूसरे पोषक तत्व भी प्रदान करता है।
अंजीर (Common fig )
  • स्वाद और सेहत से भरपूर अंजीर एक प्रकार का फल है। इसमे कैल्सियम,आयरन तथा विटामिन ‘ए’ और ‘बी’ पाया जाता है, जो सेहत से जुड़ी कई परेशानियां दूर करता है।
  • रात को सोते समय दो अंजीर को पानी में भिगो दें और सुबह उसका पानी पिएं।
  • इससे ठंड नहीं लगती और शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है।
  • इसके अलावा यह कोलेस्टेरॉल कम करने और दिल से जुड़ी परेशानियों में मददगार साबित होता है।
अनार (pomegranate)
  • अनार एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई गुणों से भरपूर होता है।
  • आप इसे नाश्ते के रूप में या सलाद की तरह खाएं या इसका जूस बनाकर पिएं,मगर ध्यान रहे कि जूस बहुत देर पहले का न बना हो।
  • कई रिसर्च के अनुसार एक गिलास गुनगुने दूध में दो चम्मच अनार का पाउडर डालकर पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है और कभी भी एनीमिया की परेशानी नहीं होती।



May the pride of tri-color add more colors to your life.
Happy Republic Day!



Let us join hands to protect our nations from all the social evils.
Happy Republic Day!











अयोध्या / ट्रस्ट राम मंदिर को वेटिकन सिटी और मक्का मस्जिद से बड़ा बनाने की योजना पर काम कर रहा है

अयोध्या /  ट्रस्ट राम मंदिर को वेटिकन सिटी और मक्का मस्जिद से बड़ा बनाने की योजना पर काम कर रहा है वेटिकन सिटी 110 एकड़ में और मक्क...